महिला ने पति पर घर से भगा देने व दूसरी शादी करने का लगायी आरोप

थाना के मोहनपुर निवासी प्रियम कुमार की पत्नी भारती कुमारी ने अपने पति पर घर से भगा देने व दूसरी शादी करने का आरोप लगायी है

चौथम. थाना के मोहनपुर निवासी प्रियम कुमार की पत्नी भारती कुमारी ने अपने पति पर घर से भगा देने व दूसरी शादी करने का आरोप लगायी है. चौथम थाना में दिए गये आवेदन में बतायी है कि मेरी शादी 2023 में दिल्ली के एक मंदिर में हुई थी. जिसके बाद 2024 में खगड़िया कोर्ट में भी शादी हुई. जहां शादी के बाद दोनों मोहनपुर में अपने पति के साथ रहने लगे. मैं बच्चे की मा बनने वाली थी इसी बीच मेरी तबीयत खराब हो गयी थी. जिस दौरान गलत दबाई खिलाकर मेरे बच्चे को खराब करवा दिया. और गाली गलौज कर घर से भगा दिया. इसी बीच मुझे पता चला कि मेरे पति दूसरी शादी कर रहे हैं. थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने बताया कि दिए गये आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >