जलस्तर में लगातार वृद्धि, चौथम में बढ़ी बाढ़ की आशंका

खगड़िया के चौथम में कोसी और बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। प्रशासन ने तटबंधों पर निगरानी तेज कर दी है। जानें ताजा स्थिति।

चौथम (खगड़िया). नेपाल और उसके तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर अब खगड़िया जिले में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है. जिले के चौथम प्रखंड से होकर बहने वाली कोसी एवं बागमती नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. कोसी बराज से 2,48,435 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद दोनों नदियों की धारा और तेज हो गई है, जिससे एक बार फिर बाढ़ की आशंका गहरा गई है. जलस्तर बढ़ने के कारण दियारा क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ गई है. कई स्थानों पर आवागमन प्रभावित हो गया है और लोगों को नाव के सहारे एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाना पड़ रहा है.

बारिश से सामान्य जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया

लगातार हो रही बारिश से सामान्य जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है. खेतों में पानी भरने से किसानों और पशुपालकों की चिंताएं बढ़ गई हैं. पशुपालकों को पशुओं के लिए हरा चारा उपलब्ध कराने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. स्थिति को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने तटबंधों एवं सभी संवेदनशील स्थलों पर निगरानी और चौकसी बढ़ा दी है. विभाग के अभियंता एवं कर्मी लगातार तटबंधों का निरीक्षण कर रहे हैं ताकि किसी भी संभावित खतरे से समय रहते निपटा जा सके.

खगड़िया जिले में कोसी एवं बागमती नदी खतरे के निशान से ऊपर जल संसाधन विभाग, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल-2 के कार्यपालक अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि खगड़िया जिले में कोसी एवं बागमती नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. विभाग द्वारा सभी संवेदनशील तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dhiraj kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >