सड़क दुर्घटना में अज्ञात महिला की मौत

थानाध्यक्ष ने बताया कि पहचान के लिए शव को 48 घंटे तक रखा जाएगा

महेशखूंट. थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर रविवार को हरी नगर गढ़मोहनी ढाला के समीप वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गयी. थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. शव की पहचान नहीं हो पाई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पहचान के लिए शव को 48 घंटे तक रखा जाएगा.

महेशखूंट से किशोर लापता

महेशखूंट. थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव से किशोर नीतीश कुमार लापता हो गया. पीड़ित पिता रामचंद्रपुर निवासी संजय कुमार राम ने थाना में आवेदन देकर पुत्र बरामदगी की गुहार लगाई. संजय ने पुलिस को बताया कि पांच दिन पहले नीतीश खेलने के लिए घर से निकला था. लेकिन अब तक लौट कर नहीं लाया. थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिला है. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >