देशी कट्टा के साथ धमकाने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ किया पुलिस के हवाले

युवक महेश साह के डिपो पर पहुंच कर देशी कट्टा हाथ में लिये धमकाने लगा.

परबत्ता. शनिवार को भरतखंड चौक पर दिनदहाड़े देशी कट्टा से लैस नशे में धुत युवक धमकी देने डिपो पर पहुंच गया. जहां ग्रामीणों ने युवक को पकडकर भरत खंड पुलिस के हवाले कर दिया. भरतखंड थानाध्यक्ष रौशन प्रसाद ने बताया कि युवक की पहचान नवगछिया जिले के नारायणपुर थाना के मौजमाबाद निवासी उत्तम शर्मा के पुत्र धनंजय कुमार के रूप् में की गयी. मिली जानकारी के अनुसार उक्त आरोपित युवक महेश साह के डिपो पर पहुंच कर देशी कट्टा हाथ में लिये धमकाने लगा. जहां स्थानीय ग्रामीणों ने उक्त युवक को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने नशे में धुत युवक को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने कहा कि युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >