Khagria अमनी गांव में 24 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का आज अंतिम दिन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

मानसी प्रखंड के अमनी गांव में 24 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का मंगलवार को अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.

खगड़िया से सतीश कुमार की रिपोर्ट Khagria News : मानसी प्रखंड के अमनी गांव में 24 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का मंगलवार को अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. इस अवसर पर श्रद्धालु विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना कर रहे हैं. महायज्ञ परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा. आयोजकों ने कहा भारतीय संस्कृति में यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि लोककल्याण, आत्मशुद्धि और सामाजिक एकता का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है, मन में सकारात्मक विचार उत्पन्न होते हैं और समाज में भाईचारे की भावना मजबूत होती है. कहा कि गायत्री महायज्ञ विशेष रूप से आध्यात्मिक चेतना जगाने, मानसिक शक्ति बढ़ाने और समाज को नैतिक मूल्यों से जोड़ने का माध्यम है.

यज्ञ से नकारत्मकता होती है दूर

24 कुण्डीय शक्ति संवर्धन यज्ञ का उद्देश्य सामूहिक प्रार्थना, ऊर्जा जागरण और जनमानस में सद्भावना का संचार करना है. वैदिक मान्यता के अनुसार यज्ञ से वातावरण में शुद्धता आती है, नकारात्मकता दूर होती है और जनकल्याण की भावना सुदृढ़ होती है. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों की आवश्यकता और भी बढ़ गई है, क्योंकि इससे समाज को नई दिशा मिलती है. युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में भी ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. श्रद्धालुओं ने कहा कि गांव-गांव में धार्मिक चेतना और सामाजिक समरसता को बढ़ाने के लिए इस प्रकार के आयोजनों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए. अमनी गांव में इतने भव्य स्तर पर महायज्ञ का आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से गांव की पहचान बढ़ती है और लोगों में सहयोग एवं एकजुटता की भावना विकसित होती है. महायज्ञ में उपस्थित श्रद्धालुओं ने वैदिक अनुष्ठान, हवन और भजन-कीर्तन में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया. श्रद्धालुओं का मानना है कि इस प्रकार के यज्ञ से घर-परिवार और समाज में सुख, शांति और समृद्धि आती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >