डब्लूपीयू भवन का ताला तोड़कर चोरों ने की चोरी

डब्लूपीयू भवन का ताला तोड़कर चोरों ने की चोरी

चौथम. प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी बौरने पंचायत स्थित रूपनी वार्ड संख्या एक में बने डब्लूपीयू भवन का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी कर ली. घटना मंगलवार की देर रात की है. बुधवार को घटना की जानकारी मुखिया सोनी देवी व पंचायत सचिव राजेश कुमार को मिली. पंचायत सचिव ने बीडीओ व थानाध्यक्ष को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत सचिव ने बताया कि बरसात के समय मंगलवार की रात चोरों ने डब्लूपीयू भवन का ताला तोड़कर चोरी कर ली. बताया जाता है कि चोरों ने रिक्शा का तीन चक्का, चार बैटरी, चार्जर और मोटर की चोरी कर ली. थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने बताया कि चोरी मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >