सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक रहेगी बिजली बाधित

सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक रहेगी बिजली बाधित

गोगरी. 33 हजार केवीए लाइन में मेंटेनेंस कार्य को लेकर सुपर ग्रिड बीरबास से झंझरा होते हुए शिरनियां पावर सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में शनिवार को सुबह के आठ बजे से दोपहर दो बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इसको लेकर विद्युत कनीय अभियंता ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गर्मी आगमन को लेकर बिरबास पावर सब स्टेशन से शिरनियां सब स्टेशन के लिए लाये गये. 33 हजार केवीए के तार के मेंटेनेंस का काम किया जायेगा. कंपनी की ओर से 33 हजार केवीए मेन लाइन के मेंटेनेंस का काम किया जायेगा. जिसको लेकर 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >