होली में नशा व हुरदंग का हिस्सा नहीं बने बच्चे: प्रधानाध्यापक

शनिवार को मध्य विद्यालय हाजीपुर आवास बोर्ड में परीक्षा की तैयारी हमारी साझा जिम्मेदारी थीम को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया

मध्य विद्यालय हाजीपुर में शिक्षक अभिभावकों की संगोष्ठी का हुआ आयोजन खगड़िया शनिवार को मध्य विद्यालय हाजीपुर आवास बोर्ड में परीक्षा की तैयारी हमारी साझा जिम्मेदारी थीम को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. संगोष्ठी में शिक्षक व अभिभावकों ने भाग लिया. शिक्षकों ने अभिभावकों के समक्ष उनके बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी दी गयी. मालूम हो कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के दिशा निर्देश पर शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन मध्य विद्यालय हाजीपुर में कराया गया. जिसमें सभी शिक्षकों ने अभिभावकों के समक्ष उनके बच्चों की शैक्षणिक प्रगति पर चर्चा की. प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे आगामी वार्षिक परीक्षा के दृष्टिगत बच्चों की तैयारी में मदद करें. साथ ही उनके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें. होली में निगरानी रखें कि आगामी होली में बच्चे गलत सोहबत में आकर नशा पान व हुरदंग का हिस्सा न बन जाय.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >