भाकपा अंचल परिषद ने अलौली अंचल में किया प्रदर्शन, सीओ को सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता सहायक अंचल मंत्री रामदास यादव ने किया

अलौली. प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल परिषद द्वारा प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन की अध्यक्षता सहायक अंचल मंत्री रामदास यादव ने किया. प्रदर्शन को फूलतोडा शाखा मंत्री ललित नारायण मुखिया, सीपीआई जिला परिषद सदस्य राजेंद्र भगत, राधेश्याम तांती, अधिवक्ता चन्द किशोर यादव, देवनारायण मुखिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्यव्यापी आंदोलन के आह्वान पर उच्च विद्यालय अलौली के मैदान से जुलूस निकाल कर विभिन्न मांगों को लेकर अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन को संबोधित करते भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राष्ट्रीय परिषद सदस्य सह पूर्व विधान पार्षद उषा साहनी ने कहा कि केंद्र सरकार के कारण महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है. आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, आशा, ममता, रसोईया को बहुत कम मानदेय दिया जा रहा है. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बिहार राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रभाकर प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार के अंदर एनडीए सरकार भूमिहीनों को जमीन का वैकल्पिक व्यवस्था किए बगैर उनके घर पर बुलडोजर चला कर घर उजाड़ने का काम कर रही है. किसान, मजदूर, छात्र,नौजवान महिलाएं दहशत के माहौल में बिहार में जी रहे हैं. ऐसी स्थिति में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को मजबूत कर आंदोलन को तेज करने का आह्वान किया है. जिला सचिव पुनीत मुखिया ने संबोधित करते हुए कहा कि अलौली अंचल के दर्जनों गांव बरसों बरस से बसे हुए हैं, बसे लोगों को वासगीत का पर्चा नहीं दिया जा रहा है. जर्जर सड़कों की मरम्मत, विभिन्न घाटों पर पुल पुलिया का निर्माण, वृद्धजनों को तीन हजार मासिक पेंशन तथा किसानों को सिंचाई में मुफ्त बिजली को लेकर देने आंदोलन किया जायेगा. जिला परिषद सदस्य रजनीकांत कुमार ने कहा कि यह आंदोलन आम जनता के अधिकार और सम्मान की लड़ाई है. समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे यह प्रशासन की जिम्मेदारी है. जन समस्याओं के समाधान के लिए पार्टी निरंतर संघर्ष करती रही है रहेगी. प्रदर्शन के उपरांत पांच सदस्य प्रतिनिधिमंडल अंचल अधिकारी अलौली को ज्ञापन सौंपा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >