कट्टा व तीन कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

युवक के विरुद्ध थाना में केस संख्या 95/26 दर्ज कर लिया गया है

अलौली. पुलिस ने अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि बीते शुक्रवार की रात चातर से रटनाहा जाने वाली सड़क पर से युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. बताया कि युवक पुलिस वाहन को देखकर भागने का प्रयास करने लगा. पुलिस बल ने युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया. पूछताछ में युवक की पहचान संतोष गांव निवासी बोतल यादव के 26 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार बताया. तलाशी के दौरान युवक के पास से एक कट्टा व तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया. युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. युवक के विरुद्ध थाना में केस संख्या 95/26 दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच एसआई पवन कुमार को दी गयी है. बताया कि आरोपित युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >