सड़क हादसे में शिकार अधेड़ का शव गांव पहुंचते ही मची चित्कार

थाना क्षेत्र के दिघौन गांव में सड़क हादसे का शिकार हुए अधेड़ का शव शनिवार को उनके घर पहुंचते ही परिजनों में चित्कार मच गई.

बेलदौर थाना क्षेत्र के दिघौन गांव में सड़क हादसे का शिकार हुए अधेड़ का शव शनिवार को उनके घर पहुंचते ही परिजनों में चित्कार मच गई. वही शव के गांव पहुंचने की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मृतक के घर समीप उमड़ पड़ी. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि बीते शुक्रवार की पूर्वाह्न करीब 11 बजे स्कॉर्पियो और ऑटो की टक्कर में ऑटो पर सवार दिघौन गांव निवासी मो शमशेर के करीब 50 वर्षीय पुत्र मनीर की मौत हो गई. पीड़ित अपने रिश्तेदार के साथ ऑटो पर बैठकर अपने पुत्री के शादी के लिए लड़के को छैकने के लिए झंडापुर जा रहे थे. झंडापुर जाने के क्रम में पसराहा थाना क्षेत्र के एन एच 31 के डेयठा बजरंगबली मंदिर समीप तेज रफ्तार से आ रहे स्कार्पियो ने उनके ऑटो में जोरदार ठोकर मार दिया. ठोकर लगते ही दुर्घटनाग्रस्त आटो पर सवार मोहम्मद मनीर की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. जबकि उक्त आटो पर ही सवाल इनके रिश्तेदार का गंभीरावस्था में इलाज हायर सेंटर में चल रहा है. मृतक मो मनीर अपने पीछे 6 पुत्री दो पुत्र समेत भरे पुरे परिवार को रोता बिलखता छोड़ गया. इस संबंध में मृतक के भाई मोहम्मद सोलीन ने बताया कि बड़े भाई मोहम्मद मोनीर अपने पुत्री के शादी के लिए लड़के को छैकने के लिए झंडापुर जा रहे थे, झंडापुर जाने के क्रम में दुर्घटना का शिकार हो गया. घटना से गांव में मायूसी छाई हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >