अवैध हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार

अवैध एक कट्टा को जब्त किया गया और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करायी गयी

गोगरी. प्रखंड के महेशखूंट थाना क्षेत्र में अवैध हथियार रखने के मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा किया है. 28 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे महेशखूंट थाना में तैनात गश्ती पदाधिकारी प्रमोद कुमार को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के सपहा निवासी अरबिंद यादव के पुत्र पंशु कुमार घर में अवैध हथियार रखता है और अवैध कारोबार कर रहा है. सूचना मिलते ही छापेमारी दल उसके घर पहुंच गया. उक्त जानकारी देते हुए गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने शनिवार को देर शाम प्रेस वार्ता कर दिया. एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने बताया की छापेमारी टीम जब पंशु कुमार (उम्र 21 वर्ष), पिता अरबिंद यादव, साकिन सपहा, थाना-महेशखूंट, जिला खगड़िया के घर पहुंची और तलाशी ली, तो घर के एक कमरे में रखे पलंग के बॉक्स से एक देशी कट्टा बरामद किया गया. अवैध एक कट्टा को जब्त किया गया और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करायी गयी. इसके बाद पुलिस ने पंशु को मौके से गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में महेशखूंट थाना कांड संख्या 32/26, दिनांक 28.02.26, धारा 25 (1-b) a/26 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपित के खिलाफ आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है. एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने बताया की जांच के दौरान उसके घर से अवैध शराब बनाने और कारोबार करने की पुष्टि हुई. छापेमारी टीम में परिचारी पुअनि उमेश कुमार , परिचारी पुअनि प्रमोद कुमार, महिला सिपाही कंचन कुमारी सहित थाना के अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >