प्रमुख ने चहारदीवारी व नाला का किया उद्घाटन

प्रमुख ने चहारदीवारी व नाला का किया उद्घाटन

गोगरी. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पंचायत समिति क्षेत्र संख्या नौ महेशखूंट में प्रमुख अशोक कुमार पंत ने नवनिर्मित चहारदीवारी व नाला सह सोखता का उद्घाटन किया गया. प्रमुख ने बताया कि सबका साथ सबका विकास के साथ सभी समिति को एक साथ लेके चलना मेरी प्राथमिकता है. इसी क्रम में महेशखूंट पंचायत समिति ममता कुमारी के द्वारा मध्य विद्यालय पछियारी टोला में षष्टम वित्त आयोग से पंचायत समिति अनटाइड मद से नौ लाख 32 हजार तीन सौ रुपये की लागत से चहारदीवारी तथा 13 लाख 42 हजार तीन सौ रुपये लागत से नाला सह सोखता का निर्माण कराया गया है. मौके पर बीडीओ राजाराम पंडित, बीपीआरओ सुमित कुमार, पंसस मनीष कुमार, मणि चौरसिया, महेशखूंट समिति नंदलाल पासवान, झिकटिया समिति कन्हैया कुमार व उदय राम, पुरण पासवान, शेरचकला पंचायत समिति प्रतिनिधि सोनू ठाकुर, प्रखंड कर्मी राजेश कुमार, कामता बाबू, सौरव कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >