मक्का चोरी के आरोपित को पकड़कर पुलिस को सौंपा

थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

अलौली. थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या एक निवासी दीपक कुमार अकेला के पुत्र सुमित कुमार ने थाना में आवेदन देकर मक्का चोर के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की. सुमित ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की सुबह गोदाम में रखे मक्का की चोरी कर लिया गया. सड़क पर गिरे मक्का के दाना का पीछा करते हुए रमेन यादव के पानी टंकी के पास बोरा बरामद कर लिया गया. बताया गया कि गांव के ही चार किशोर ने मिलकर घटना का अंजाम दिया. सुमित ने अन्य लोगों के सहयोग से घटना में शामिल किशोर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. इधर, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Basant yadav

वसंत यादव प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 03 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >