वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी करने वाला युवक धराया

आरपीएफ ने युवक को गिरफ्तार कर रेलवे न्यायालय में प्रस्तुत किया.

खगड़िया. वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी करने के मामले में मानसी थाना क्षेत्र के अरैया निवासी सियाराम पासवान के पुत्र समफुल कुमार को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ करने पर समफुल ने बताया कि वह ग्रेजुएशन कर चुका है. पटना में कंपटीशन की तैयारी करने के दौरान स्मैक पीने की लत लग गयी. जिसके कारण पढ़ाई छोड़कर गांव में ही रहने लगा. गांव में गलत संगत के लड़कों के साथ रेलवे लाइन के किनारे स्मैक पिता था. रेल लाइन पर घूमता था. इसी दौरान वह नशा में आकर दिनांक 01 सितंबर को मानसी तरफ से आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर मार दिया था. जब आरपीएफ की टीम पहुंची तो वह मौके से भाग गया था. इस दौरान मोबाइल गिर गया. आरपीएफ ने युवक को गिरफ्तार कर रेलवे न्यायालय में प्रस्तुत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >