भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल का किया जायेगा अभिनंदन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल का किया जायेगा अभिनंदन

खगड़िया. भारतीय जनता पार्टी के नवमनोनीत प्रदेश अध्यक्ष सह भूमि व राजस्व मंत्री बिहार सरकार डॉ दिलीप जायसवाल के आगमन की तैयारी पूरी हो गयी है. कार्यक्रम को लेकर पार्टी के नेताओं के साथ बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत व संचालन जिला महामंत्री अश्वनी सिंह ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि बिहार भाजपा के प्रदेश महामंत्री ललन मंडल, प्रदेश मंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी संजय गुप्ता, सह क्षेत्रीय प्रभारी रविंद्ररंजन, जिला प्रभारी अमरेंद्र कुमार अमर उपस्थित थे. भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने बताया है कि प्रदेश अध्यक्ष का आगमन जिले के सीमावर्ती क्षेत्र सैनिक लाइन होटल पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया. दूसरी और भाजपा नेता कृष्ण कुमार उर्फ मुन्ना यादव के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का लड्डू मिठाई से वजन करके स्वागत किया जायेगा. किसान मोर्चा के प्रदेश के उपाध्यक्ष बाबूलाल शौर्य व भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विनय कुमार चौधरी रैली का नेतृत्व करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >