12 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

12 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

खगड़िया. मानसी थाना क्षेत्र के एकनियां गांव निवासी राम प्रसाद के पुत्र सिंटू कुमार संत को 12 किलो गांजा के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि साहेबपुर कमाल थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी हिमांशु कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि मानसी एकनियां का तस्कर कुरहा में रहकर गांजा की तस्करी करता है. सूचना मिलने पर पुलिस छापेमारी कर मानसी थाना क्षेत्र के एकानियां ग्राम निवासी तस्कर सिंटू कुमार संत को गिरफ्तार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >