चौथम सीएचसी में आशा कार्यकर्ताओं का स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर जोर

चौथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण आयोजित किया गया. इसका उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण और सरकारी योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करना है.

Khagaria Health Training: चौथम (खगड़िया). ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को चौथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में आशा कार्यकर्ताओं के लिए स्किल डेवलपमेंट विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें विभिन्न पंचायतों की दर्जनों आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर विशेष फोकस

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आशा कार्यकर्ताओं के ज्ञान एवं कौशल को बढ़ाना था, ताकि वे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन, संक्रामक एवं गैर-संक्रामक रोगों की पहचान, सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का कार्य बेहतर ढंग से कर सकें.

दो चरणों में होगा प्रशिक्षण

प्रशिक्षक स्पर्श राज ने आशा कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े तकनीकी और व्यवहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है. उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है. गुरुवार और शनिवार को अलग-अलग क्षेत्रों की आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा.

व्यावहारिक विषयों पर दी गई जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान लाभार्थियों की पहचान, गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, नवजात शिशुओं की देखभाल, टीकाकरण, पोषण, स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड संधारण, घर-घर संपर्क अभियान तथा समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. साथ ही प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया.

'आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़'

सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं. उनके बेहतर प्रशिक्षण से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा और लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिलेगा. उन्होंने सभी आशा कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया.

दर्जनों आशा कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

Khagaria Health Training: प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीएचएम अमर कुमार, डीसी विवेक कुमार, चौथम पंचायत की ओआरडब्ल्यू मुस्कान कुमारी, मध्य बौरने पंचायत की प्रियंका कुमारी, पूर्वी बौरने पंचायत के सोनू कुमार, आशा फैसिलिटेटर इंदु कुमारी एवं बबिता कुमारी सहित आशा कार्यकर्ता पिंकी कुमारी, शीला झा, पुतुल कुमारी, सपना कुमारी और रंजन कुमारी समेत दर्जनों प्रतिभागी मौजूद रहीं. अंत में सभी से अपने क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और जनजागरूकता अभियान को और मजबूत बनाने का आह्वान किया गया.

Also Read : आज से काम पर लौटे EO, 31 अगस्त तक मांगें पूरी नहीं होने पर फिर आंदोलन की चेतावनी

पटना एयरपोर्ट पर नया नियम लागू, निजी गाड़ियों को पिक एंड ड्रॉप के लिए मिलेंगे 9 मिनट, ज्यादा रुके तो कटेगा चालान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dhiraj kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >