बुद्धनगर भरतखण्ड में धूमधाम से मनायी गयी संत रविदास की जयंती

संत रविदास निर्गुण परंपरा के संत थे

परबत्ता. प्रखंड अंतर्गत सौढ उत्तरी पंचायत के बुद्धनगर भरतखण्ड गांव के रविदास बैठका में संत शिरोमणि रविदास महाराज की 649वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी. जयंती के अवसर पर रविवार को शोत्रा यात्रा निकाली गयी. जो भव्य शोभायात्रा बुद्धनगर भरतखण्ड रविदास बैठका से शुरू होकर बुद्धनगर भरतखण्ड, विकासनगर, भरतखण्ड ड्योढ़ी, विकासनगर, दुधैला, कोर चक्का पहुंच समाप्त हुई. शोभायात्रा का नेतृत्व शिक्षक सिद्धार्थ कुमार और रविदास नवयुवक संघ कर रहे थे. संध्या 4 बजे से सत्संग का आयोजन भी किया गया. इस दौरान महंत राबिन साहेब ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत शिरोमणि रविदास महाराज कहते थे कि कोई भी व्यक्ति जन्म से छोटा या बड़ा नहीं होता है, लेकिन अपने कर्मों से छोटा बड़ा होता है. भगवान व्यक्ति के हृदय में वास करते हैं, जहां किसी तरह का बैर भाव नहीं होता है. संत रविदास ने रविदासियपंथ की स्थापना की थी. महाराज ने जातिवाद, भेदभाव और छुआछूत के खिलाफ आवाज उठाई एवं समाज को समानता और भाईचारा का संदेश दिया. इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है. संत रविदास निर्गुण परंपरा के संत थे. मौके पर उत्कर्ष कुमार, सार्थक राज, निरंजन दास, राजकुमार दास, जवाहर, गोविंद दास, रंजीत यादव, रवींद्र दास, उमाकांत दास,चूल्हाय दास,सियाराम दास, अभिनंदन दास, मिथुन दास, सत्यम, मनोरंजन, बेचन दास, अनिल दास, प्रशांत दास, नीतेश दास,अरुण यादव, अभय दास, रतीश दास, देवो दास, मैंगो दास, महेश, राजीव, दिव्यांशु, प्रिंस, अंकित मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >