सड़क हादसे में जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत

शव गांव पहुंचते ही परिजनों में मची चीत्कार

– शव गांव पहुंचते ही परिजनों में मची चीत्कार बेलदौर. सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत घटना के तीसरे दिन इलाज के दौरान हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. वही गत सोमवार की देर रात मृतक युवक का शव बेला नोवाद गांव पहुंचते ही परिजनों में चीत्कार मच गई. उक्त हादसे गत शनिवार के दिन के दस बजे के करीब की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक कैंजरी गांव निवासी तेजनारायण साह के पच्चीस वर्षीय पुत्र मनीष कुमार उर्फ जयप्रकाश साह बेला नौबाद गांव में एनएच 107 के किनारे भाड़े का मकान लेकर बाइक ठीक करने का गैरेज का संचालन कर रहा था. घटना के समय वह अपनी दुकान पर कुछ काम कर रहा था. इसी क्रम में महेशखूंट की ओर से आ रही एक सीएनजी ऑटो ने उसे ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायलावस्था में उसका इलाज परिजनों ने पीएचसी में करवाया, जहां इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया. वहां पर भी घायल का स्थिति गंभीर देख उसे डाॅक्टरों ने बेगूसराय रेफर कर दिया गया. रेफर होने के बाद परिजन उसका इलाज बेगूसराय के एक हाॅस्पिटल में करवा रहे थे, जहां उसने सोमवार के देर संध्या नौ बजे के करीब दम तोड़ दिया. मृतक का शव घर पहुंचते ही परिजनों में चीख पुकार मचा हुआ है. सूचना पर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने इस मामले में मृतक के अग्रज अनीष कुमार के आवेदन पर बेलदौर थाना कांड संख्या संख्या 53/26 के तहत सुसंगत धारा दर्ज कर सीएनजी ऑटो के चालक को गिरफ्तार कर उसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार चालक का पहचान महेशखूंट थाना के चैधा बन्नी गांव निवासी प्रदीप सिंह के रूप में की गई है. थाना अध्यक्ष पुनि अजीत कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >