विद्यालय की समस्याओं को ले मुख्य पार्षद से मिले छात्र

भवन जर्जर अवस्था में है. विद्यालय में रोशनी की उत्तम व्यवस्था भी नहीं है

मानसी. प्रखंड के अंतर्गत नगर पंचायत में अवस्थित सहायता प्राप्त विद्यालय बापूजी स्मारक मध्य विद्यालय में दर्जनों छात्र- छात्राओं ने भेदभाव का आरोप लगाकर प्रखंड शिक्षा कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है. दर्जनों छात्राओं ने बताया की एक तरफ सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ओर बेटी को आगे बढ़ाओ की बात करती है तो दूसरी तरफ भेदभाव करती है. छात्राओं ने बताया की परिभ्रमण की राशि बापूजी स्मारक विद्यालय को क्यों नहीं मिलती. छात्राओं ने जर्जर भवन में पढ़ने की बात कहा छात्राओं ने कहा की हमलोगों को सरकारी बैग भी आज तक उपलब्ध नहीं कराया गया. वहीं छात्रों ने विद्यालय की समस्याओं से नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू को अवगत कराया. जहां छात्रों ने प्रतिनिधि को बताया कि विद्यालय में मात्र तीन शिक्षक हैं. भवन जर्जर अवस्था में है. विद्यालय में रोशनी की उत्तम व्यवस्था भी नहीं है. इस दौरान मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष ने छात्रों को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही विद्यालय की समस्या से विभाग को अवगत कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >