परबत्ता विधायक ने अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी का लिया जायजा

निरीक्षण के क्रम में अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी के चिकित्सा पदाधिकारी भी ड्यूटी पर मौजूद थे

गोगरी. गोगरी में जनहित और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परबत्ता विधायक बाबूलाल शोर्य ने अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर का भ्रमण कर उपलब्ध सुविधाओं, ड्यूटी व्यवस्था और मरीजों की स्थिति की जानकारी ली तथा अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों से सीधे बातचीत की. निरीक्षण के क्रम में अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी के चिकित्सा पदाधिकारी भी ड्यूटी पर मौजूद थे. विधायक बाबूलाल शोर्य ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मरीजों की सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि मरीजों को इलाज और सुविधाएं उपलब्ध कराने में यदि किसी तरह की व्यावहारिक समस्या आती है तो इसकी जानकारी सीधे उन्हें दी जाए, लेकिन कार्य में टालमटोल या बहानेबाजी बर्दाश्त नहीं होगी. हालांकि अस्पताल में साफ़ सफाई नहीं रहने से नाराज दिखे, वहीं उन्होंने भर्ती मरीज से भी बात किया जिसमें मरीज नें मच्छर से परेशानी की बात बताई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >