महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवधुन यज्ञ से गूंजायमान हो रहा ईलाका

महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर बेलदौर प्रखंड क्षेत्र भक्ति, श्रद्धा और उत्साह से सराबोर नजर आया

बेलदौर. महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रखंड के दंदरोजा, बड़ी भरना, बेला नौवाद एवं कैंजरी पंचायत सहित लगभग आधे दर्जन पंचायतों में भक्ति की अद्भुत छटा देखने को मिली. पूरे क्षेत्र में रामधुन एवं शिवधुन से वातावरण भक्तिमय बना रहा. कैंजरी पंचायत में दो दिवसीय मेला कैंजरी पंचायत में महाशिवरात्रि के अवसर पर दो दिवसीय मेला एवं रामधुनी का भव्य आयोजन किया गया. मजदूर संगठन के द्वारा शिव मंदिर का निर्माण कराया गया. कमेटी के अध्यक्ष कारेलाल सिंह, राजेश पंडित, रंजीत कुमार, प्रकाश सिंह राम भरोस यादव सहित सैकड़ों मजदूरों ने चंदा एकत्र कर मेले को सफल बनाया. मंगलवार को कृपानंद यादव की टीम, जिसमें शंभू यादव एवं अखिलेश यादव गायक थे तथा हरमुनिया वादक नित्यानंद यादव ने भक्ति संगीत प्रस्तुत कर पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया. सैकड़ों श्रद्धालु इस आयोजन के साक्षी बने. दंदरोजा में रामधुनी दंदरोजा पंचायत में सुनील शर्मा एवं नवीन कुमार सुमन के नेतृत्व में रामधुनी का आयोजन हुआ. भक्तजन देर रात तक भजन-कीर्तन में लीन रहे. बेला नौवाद में दो दिवसीय आयोजन बेला नौवाद पंचायत में मुखिया गौरी शंकर शर्मा एवं पैक्स अध्यक्ष रणधीर कुमार, कुनाल अभिषेक के नेतृत्व में दो दिवसीय मेला आयोजित हुआ. दूर-दूर से आई महिला मंडलियों ने रामधुन एवं शिवधुन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया. महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर बेलदौर प्रखंड क्षेत्र भक्ति, श्रद्धा और उत्साह से सराबोर नजर आया. गांव-गांव में गूंजती रामधुन और शिवधुन ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >