अधिकारियों की टीम ने फाॅर्मर रजिस्ट्रीकरण शिविरों का लिया जायजा

किसानों को आगे आकर इसमें सहयोग करना चाहिए

चौथम. प्रखंड क्षेत्र में फार्मर रजिस्ट्रीकरण अभियान के तहत मंगलवार को अधिकारियों की टीम ने एक साथ कई पंचायतों में चल रहे शिविरों का जायजा लिया. निरीक्षण टीम में अंचलाधिकारी रविराज, बीडीओ रंजीत कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नितेश कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे. निरीक्षण के दौरान अंचलाधिकारी रविराज ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्रीकरण में चौथम प्रखंड का प्रदर्शन बेहतर रहा है. बावजूद इसके निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अब भी काफी दूरी बनी हुई है. उन्होंने कहा कि किसानों के घर-घर जाकर संपर्क करने के बाद भी अपेक्षित रुचि नहीं मिल पा रही है. किसानों को लगातार प्रेरित किया जा रहा है, फिर भी रजिस्ट्रीकरण का प्रतिशत लक्ष्य से कम है. मंगलवार को अधिकारियों की टीम ने चौथम पंचायत के नवादा गांव, पूर्वी बोरने पंचायत, मध्य बोरने, पश्चिमी बोरने, नीरपुर पिपरा तथा धुतौली सहित कई पंचायतों और गांवों में जाकर फार्मर रजिस्ट्रीकरण शिविरों की स्थिति का जायजा लिया. अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मियों को कार्य में तेजी लाने और अधिक से अधिक किसानों को रजिस्ट्रीकरण के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि फार्मर रजिस्ट्रीकरण किसानों के हित में है. और इससे उन्हें सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा, इसलिए किसानों को आगे आकर इसमें सहयोग करना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >