घर से भागी युवती को आरपीएफ ने बरामद कर परिजन को सौंपा

युवती के भागने की जानकारी आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम को दी गयी

खगड़िया. सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के निवासी की शादी सूदा 22 वर्षीय पुत्री लड़ाई झगड़ा कर भाग गयी. युवती के भागने की जानकारी आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम को दी गयी. सूचना के अनुपालन में निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम, महिला आरक्षी नीरज कुमारी द्वारा खोजबीन करने के दौरान प्लेटफार्म संख्या दो पर एक युवती अकेली बैठे दिखाई दी. नाम पता पूछने पर उक्त नाम सही पाया गया. पूछने पर बताया कि अपने माता-पिता के घर से झगड़ा कर चली आयी हूं. मेरे साथ कोई नहीं है मैं अकेली हूं. महिला आरक्षी नीरज कुमारी ने युवती के पिता को सूचना दी. माता-पिता सूचना मिलने पर आरपीएफ पोस्ट पर पहुंचकर अपनी बेटी की पहचान की. युवती को सुपुर्द करने पर उनके माता पिता ने आरपीएफ को धन्यवाद दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >