कालाजार उन्मूलन को लेकर की गयी समीक्षा

रिपोर्ट के अनुसार सदर प्रखंड और गोगरी में कालाजार बीमारी के मामलों में काफी कमी आयी है

गोगरी. कालाजार बीमारी में कमी लाने के लिए अनुमंडल स्तर तक के सभी पदाधिकारी व कर्मी कार्य कर रहे हैं. बुधवार को डब्लूएचओ जोनल कोडिनेटर ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रप्रकाश के साथ कालाजार से संबंधित डोजियर रिपोर्ट, कालाजार सूची और पंजी का अवलोकन कर गहन जांच किया. इस टीम में डब्लूएचओ के जोनल कॉर्डिनेटर, कार्यक्रम पदाधिकारी श्रवण कुमार, भीबीडीएस ओमप्रकाश यादव, बीएचएम रूपक कुमार, आशीष कुमार आदि मौजूद थे. मालूम हो कि रिपोर्ट के अनुसार सदर प्रखंड और गोगरी में कालाजार बीमारी के मामलों में काफी कमी आयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >