होली को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

होली को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

अलौली. होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में मनाने को लेकर बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने की. बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, समाजसेवी, विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया. थानाध्यक्ष ने लोगों से होली के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने, किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान शांति भंग करने वालों, असामाजिक तत्वों एवं हुड़दंगियों पर नजर रखी जायेगी. मौके पर सांसद प्रतिनिधि गायाधर कुमार, अंगद कुमार, जनार्दन यादव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >