अलौली. पुलिस ने छापेमारी कर तिर्बल हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी जगनारायण सदा के पुत्र बंसी सदा के रूप में की गयी. थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी कर तिर्बल हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर कांड संख्या 225 / 25 में कागजी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
हत्याकांड का आरोपित गिरफ्तार
हत्याकांड का आरोपित गिरफ्तार
