50वां फरकिया स्टेट महामूर्ख सम्मेलन सह होली मिलन समारोह दो मार्च को

50वां फरकिया स्टेट महामूर्ख सम्मेलन सह होली मिलन समारोह दो मार्च को

नेशनल हाई स्कूल के परिसर में मनाया जायेगा 50वां महामूर्ख सम्मेलन खगड़िया. शहर के स्टेशन रोड स्थित नेशनल स्कूल परिसर में आगामी दो मार्च को फरकिया स्टेट महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. आयोजन को लेकर मछली भवन के समीप बुधवार को सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता व बुद्धिजीवियों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता महामूर्ख सम्मेलन के संस्थापक अध्यक्ष अरुण वर्मा ने की. बैठक में स्वास्थ्य बचाओ, जीवन बचाओ, तनाव मिटाओ, बीमारी भगाओ, महामूर्ख बनाओ, देश बचाओ, हंसोड़ आंदोलन तेज करो, नारों के साथ बैठक की शुरुआत हुई. बैठक में सम्मेलन का ऐतिहासिक सफलता के लिए चर्चा की गयी. बैठक में झांकी निकालने स्मारिका प्रकाशन करने, कवि गोष्ठी करने, रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करने, एकांकी नाटक, भगैत, बिरहा, चैता, प्राती, झूमर, सामा चकेवा, जट जट्टिन, पारंपरिक लोक गीत संगीत नृत्य आर्केस्ट्रा रिकॉर्डिंग डांस का आयोजन किया जायेगा. अध्यक्षता कर रहे श्री वर्मा ने कहा कि महामुर्ख सम्मेलन सफलता पूर्वक 50वां वर्ष का सफर पूरा करेगा. कार्यक्रम में कलाकार, कवि, लेखक, पत्रकार, विद्वान, समाजसेवी, प्रशासन, प्रतिनिधि आदि भाग लेंगे. कार्यक्रम में डॉ कविंद्र कुमार, पंकज मिश्रा, गुड्डू ठाकुर, दिनेश यादव, रंजीत यादव, हरि बल्लभ पासवान, सरजीत कुमार, शुभम कुमार, आर्यन कुमार, प्रताप राज गुड्डू, संजय कर्ण आदि ने भाग लिया. उन्होंने कहा कि महामूर्ख सम्मेलन जैसी सांस्कृतिक धरोहर को विकसित समृद्ध संवर्धन संरक्षण करने की जरूरत है. ताकि सुनहरे इतिहास के पन्नों में शान से लिखा जा सके. कार्यक्रम का मुख्य संदेश आपसी प्रेम, भाईचारा, शांति सद्भाव, सामाजिक सौहार्द व इंद्रधनुषी तहजीब कायम रखना लक्ष्य है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >