जलियांवाला बाग हत्याकांड के अमर शहीदों को स्मृति दिवस पर दी श्रद्धांजलि

जलियांवाला बाग हत्याकांड के अमर शहीदों को स्मृति दिवस पर दी श्रद्धांजलि

परबत्ता. प्रखंड के मध्य विद्यालय सौढ़ भरतखण्ड में जलियांवाला बाग हत्याकांड में शहीद हुए देशभक्तों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक संजय कुमार पासवान व संचालन शिक्षक सिद्धार्थ कुमार ने किया. प्रधानाध्यापक संजय कुमार पासवान ने कहा कि जलियांवाला बाग नरसंहार 13 अप्रैल 1919 को अमृतसर में हुआ. जब जनरल जनरल डायर ने निहत्थी भीड़ पर गोलियां चलवायी, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए. लेकिन इस बर्बरता का बदला वीर क्रांतिकारी उधम सिंह ने जनरल डायर को मौत के घाट उतार कर लिया. मौके पर सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देकर नमन किया गया. मौके पर निरंजन कुमार, रामविनोद साह, रामलाल पंडित, मीनाक्षी कुमारी, उत्कर्ष कुमार, सार्थक कुमार, दर्श कुमार, प्रियांशु कुमार, निक्की कुमारी, आराधना कुमारी, शिवानी कुमारी, साक्षी कुमारी, संध्या कुमारी, आदित्य कुमार, प्रेम कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >