अफवाह फैलाने वालों पर होगी करवाई - सीओ

अफवाह फैलाने वालों पर होगी करवाई - सीओ

होली को लेकर शांति समिति की हुई बैठक गोगरी. होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से बुधवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष परशुराम सिंह व सीओ दीपक कुमार ने की. बैठक में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोगों ने भाग लिया. बैठक में पदाधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अपील की होली के दौरान आपसी भाईचारा बनाये रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. अधिकारियों ने कहा कि होली के दिन सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी. संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जायेगी तथा गश्त बढ़ायी जायेगी. बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने गोगरी, राटन व मुस्कीपुर मुहल्ला से गोगरी बाजार तक सड़कों पर गंदा पानी बहाने पर रोक लगाने की मांग की. मौके पर सीओ दीपक कुमार ने कहा कि होली त्योहार के दौरान किसी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर करवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >