सांगठनिक विस्तार को लेकर लोजपा आर ने बैठक कर बनायी रणनीति

लोजपा आर जिलाध्यक्ष मनीष कुमार की आवास पर जिला स्तरीय विभिन्न प्रकोष्ठों की जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्षों की बैठक हुई.

बेलदौर. लोजपा आर जिलाध्यक्ष मनीष कुमार की आवास पर जिला स्तरीय विभिन्न प्रकोष्ठों की जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्षों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार ने की. बैठक से पूर्व पार्टी के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अमन सिंह की सड़क दुर्घटना में हुई मौत बाद 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी. जिलाध्यक्ष ने कहा सांसद राजेश वर्मा के निर्देश पर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए माह के अंत तक मेन विंग के प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष की बैठक बुलाई जायेगी. मौके पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष छोटू पोद्दार, लिवर सेल के जिलाध्यक्ष राम कनिक मंडल, किसान प्रकोष्ठ के बुधन पासवान, आईसीएल के निशांत प्रसाद, एससी एसटी जिला अध्यक्ष रामविलास पासवान, बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष अंजू सिंह के अलावा सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >