खगड़िया. बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के तहत जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में सोमवार को सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. यह अभियान सप्ताह के प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को सुनी जायेगी. इस पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को समयबद्ध तरीके से सुनकर उनका समाधान करना है. अभियान के तहत डीएम, एसपी, डीडीसी, डीईओ, एसडीओ, डीएसपी, अंचल, थाना में फरियादियों की शिकायत सुनी गयी. इस दौरान फरियादियों ने अलग अलग विभाग में अलग-अलग मामले का शिकायत लेकर पहुंचे थे. जिसमें खासकर, जमीन संबंधित मामले अधिक थे. डीएम नवीन कुमार ने जन समाधान दिवस के अवसर पर आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की. सुनवाई के दौरान 28 आवेदन प्राप्त हुए हैं. डीएम ने भूमि विवाद, घरेलू हिंसा, राशन कार्ड और अन्य जनसमस्याओं से संबंधित मामले सुने. डीएम ने प्राप्त शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए. उन्होंने अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने को कहा, ताकि फरियादियों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें. डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान करना बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. वहीं एसपी, डीएसपी के कार्यालय में दर्जनों फरियादियों ने शिकायत लेकर पहुंचे. जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में भी फरियादियों ने शिकायत लेकर पहुंचे. जबकि जिले के विभिन्न थाना में जमीन, घरेलु हिंसा, मारपीट व अन्य मामले को लेकर पहुंचे थे.
इस अभियान से लोगों को कार्यालय का चक्कर लगाने से मिलेगा छुटकारा
अब प्रत्येक सप्ताह सोमवार और शुक्रवार को कार्यालय अवधि के दौरान जनता की शिकायतें सुनी जायेगी. उनका त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जायेगा. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना और समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है. जनता की समस्याओं के समाधान व प्रशासन को जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से सबका सम्मान, जीवन आसान अभियान सोमवार से शुरू की गयी. जन समाधान दिवस के दिन प्राप्त आवेदनों का संधारण ऑनलाइन किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
