छह फरवरी के बाद फिर शुरू होगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

शिव मंदिर से पुल गली तक की गई पूर्व कार्रवाई केवल एक चरण था

गोगरी. गोगरी नगरपरिषद क्षेत्र में एक बार फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जायेगा. अंचलाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि 6 फरवरी के बाद पुनः अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी. उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में प्रशासनिक व्यस्तताओं के कारण अभियान को कुछ समय के लिए रोका गया था. लेकिन इसे स्थगित नहीं किया गया है. सीओ दीपक कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नाले और सार्वजनिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण प्रशासन की पूरी निगरानी में हैं. शिव मंदिर से पुल गली तक की गई पूर्व कार्रवाई केवल एक चरण था. इसके आगे भी जहां-जहां नाले अथवा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण पाया गया है, वहां चरणबद्ध और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा. सभी मामलों में समान प्रक्रिया अपनाई जाएगी और नियमों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. सीओ के इस बयान के बाद नगरपरिषद क्षेत्र में यह साफ हो गया है कि अभियान रुका नहीं है, बल्कि अगले चरण की तैयारी चल रही है. अब 6 फरवरी के बाद गोगरी में एक बार फिर अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती देखने को मिल सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >