नवविवाहिता की अपहरण कर हत्या मामले में प्राथमिकी

विवाहिता का शव बीते बुधवार की शाम हथवन सतघट्टा गांव के बीच मक्का के खेत में बरामद किया गया

खगड़िया. अलौली थाना क्षेत्र के हथवन वार्ड संख्या 13 निवासी नवविवाहिता की हत्या करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मालूम हो कि विवाहिता का शव बीते बुधवार की शाम हथवन सतघट्टा गांव के बीच मक्का के खेत में बरामद किया गया. गला दबाकर हत्या किये जाने की आशंका व्यक्त की गयी थी. इससे पहले हथवन निवासी वार्ड संख्या 13 निवासी मदन यादव की पत्नी सविता देवी ने अलौली थाना में आवेदन देकर नवविवाहिता पुत्री 20 वर्षीय सोनी कुमारी का अपहरण करने की शिकायत थाना में किया गया था. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गांव के ही परमानंद यादव पिता स्व. रामेश्वर यादव, विक्रम कुमार पिता परमानंद यादव, कांति देवी पति परमानंद यादव, रामप्रवेश यादव पिता स्व. रामेश्वर यादव, इमलेश कुमार पिता रामप्रवेश यादव, पार्वती देवी पति रामप्रवेश यादव व तीन अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण किया गया है. उपरोक्त सभी व्यक्ति हथवन गांव का रहने वाला है. गांव का दबंग है. पूर्व में भी मेरे बेटे जितेन्द्र कुमार पर जानलेवा हमला किया था. हमला मामले में अलौली थाना में कांड संख्या 224/23 दर्ज है. अपहरण कर हत्या मामले में कांड संख्या 138/25 दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >