पीपरपांती में भारत माता मेला की तैयारी पूरी, 26 से लगेगा दो दिवसीय मेला

पीपरपांती में भारत माता मेला की तैयारी पूरी, 26 से लगेगा दो दिवसीय मेला

खगडिया. कोयला पंचायत के पीपरपांती गांव में गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत माता मेला का आयोजन किया जा रहा है. गणतंत्र दिवस पर अनोखी व ऐतिहासिक मेला लगाने की परंपरा है. यहां हर वर्ष 26 जनवरी को भारत माता मेला का आयोजन किया जाता है. जो आजादी के बाद से लगातार जारी है. ग्रामीणों ने बताया कि यह पूरे उत्तर बिहार का इकलौता गांव है. जहां गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत माता की प्रतिमा की देवी स्वरूप में पूजा-अर्चना की जाती है. दो दिवसीय मेला लगाया जाता है.

स्वाधीनता संग्राम में योगदान देने वाले देश भक्तों ने बनाया था मंदिर

बताया जाता है कि 26 जनवरी 1950 जब देश में संविधान लागू हुआ. उसी दिन स्वाधीनता संग्राम में योगदान देने वाले पीपरपांती गांव के देशभक्तों ने भारत माता की पूजा-अर्चना कर झंडोत्तोलन किया था. इस ऐतिहासिक पहल में स्व दीपनारायण सिंह, स्व कमलाकांत सिंह सहित कई अन्य ग्रामीण शामिल थे. उसी समय भारत माता की स्थायी प्रतिमा की स्थापना कर मंदिर का निर्माण कराया गया था. जहां तब से प्रतिवर्ष पूजा होती आ रही है. गांव के सरकारी विद्यालय के पास स्थित भारत माता मंदिर में गणतंत्र दिवस के दिन बच्चों, युवाओं, महिलाओं और पुरुषों की भीड़ लगी रहती है. मेला अध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने कहा कि मंदिर परिसर में श्रद्धालु फूल-माला चढ़ाकर मां भारती की पूजा करते हैं. इसके बाद मेले का आयोजन होता है. मंदिर में भारत माता के साथ दुर्गा माता की प्रतिमा भी स्थापित है. गांव के लोग मिल-जुलकर गणतंत्र दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाते हैं. यह परंपरा न केवल देशभक्ति की मिसाल है. बल्कि आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र के प्रति समर्पण और संविधान के महत्व का संदेश भी देती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >