अभ्यास शतरंज प्रतियोगिता आज से

अभ्यास शतरंज प्रतियोगिता आज से

मानसी. नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी खगड़िया के तत्वावधान में पांचवां दंपती बिमला देवी रामलखन पोद्दार मेमोरियल अंडर 17 निशुल्क अभ्यास शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार से किया जायेगा. प्रतियोगिता पुनर्वास केंद्र एनएच 31 परमानन्दपुर आसाम रोड स्थित आवासीय परिसर में आयोजित की जायेगी. अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवंत ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में खगड़िया जिला सहित पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, समस्तीपुर और वैशाली जिले के शतरंज खिलाड़ी भाग लेंगे. प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी को ट्राॅफी, मेडल देकर पुरस्कृत किया जायेगा. अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार बिक्की, उपाध्यक्ष विवेक भगत, कोषाध्यक्ष अम्बुज कुमार पोद्दार, सयुंक्त सचिव कामरेड संजय कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक सीनियर नेशनल आर्बिटर चन्द्रराज और सीनियर नेशनल आर्बिटर केशव कुमार यशवंत रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >