यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा व संतोषजनक अनुभव ही रेलवे की प्राथमिकता: डीआरएम

यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा व संतोषजनक अनुभव ही रेलवे की प्राथमिकता: डीआरएम

डीआरएम ने अमृत भारत स्टेशन योजना का किया निरीक्षण खगड़िया. पूर्व मध्य रेल सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन ने बुधवार को अमृत भारत स्टेशन योजना का निरीक्षण किया. स्थानीय जंक्शन पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. यात्री सुविधाओं की जानकारी ली. इस दौरान डीआरएम ने स्टेशन परिसर की स्वच्छता व्यवस्था, वेटिंग हॉल की स्थिति, शौचालयों की साफ-सफाई, जल आपूर्ति की व्यवस्था, टिकट बुकिंग काउंटर, स्टेशन प्रबंधक कक्ष का निरीक्षण, वन स्टेशन, वन प्रोडक्ट, स्टॉल की स्थापना व संचालन स्थिति, सर्कुलेटिंग एरिया व यात्रियों की सुविधाओं को देखा. डीआरएम ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया. संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाय. उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और संतोषजनक अनुभव ही रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना भारतीय रेल की एक महत्त्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके तहत स्टेशनों को आधुनिक तकनीकी सुविधाओं, बेहतर यात्री अनुभव, स्वच्छता, सुगम आवागमन व सांस्कृतिक पहचान से युक्त किया जा रहा है. खगड़िया व बरौनी जंक्शन जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन को इस योजना के अंतर्गत विकसित किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को एक नई सुविधा-संपन्न रेलवे सेवा उपलब्ध करायी जा रही है. निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल अधोसंरचना का विकास नहीं, बल्कि यात्रियों को एक ऐसा अनुभव देना है. जिसमें सुविधा, संस्कृति और स्वच्छता हो. अमृत भारत योजना हमारे स्टेशनों को आधुनिक भारत की पहचान बनाने का एक बड़ा कदम है. मौके पर मंडल के वरिष्ठ अधिकरी, निर्माण व इंजीनियरिंग विभाग के प्रतिनिधिगण, स्टेशन अधीक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >