महेशखूंट के दियारा में मिनीगन फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़, संचालक व कारीगर फरार

फरार मिनीगन फैक्ट्री संचालक की पहचान कर ली गयी है

खगड़िया. जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने महेशखूंट थाना क्षेत्र से मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले संचालक व कारीगर फरार हो गये, लेकिन, संचालक व कारीगर की पहचान कर ली गयी है. एसपी राकेश कुमार ने बताया कि अवैध हथियार के निर्माण व तस्करी के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलायी जा रही है. महेशखूंट पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के सिरजुजा दियरा में मिनीगन फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है. सूचना मिलते ही गोगरी व महेशखूंट पुलिस छापेमारी की. छापेमारी में अवैध हथियार निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद किया गया. जिसमें अर्धनिर्मित बैरल-03, अर्धनिर्मित देशी कट्टा का बाढी-02, लोहे का काटा हुआ पत्तर-04, लोहे का फायरिंग पिन-02, लोहे का ट्रिगर-02, लोहे का अर्धनिर्मित ट्रिगर-04, लोहे का आंतरिक पार्ट-10, लोहे का क्लिप-02, 0.315 एमएम बोर का मिस फायर गोली-02, भट्टी-01, ड्रिल मशिन-01, लेथ मशिन-02, रेलवे का काटा हुआ पटरी-01, छोटा-बड़ा रेती-11, आरी पत्ती-01, आरी ब्लेड-03 एवं टूटा हुआ आरी ब्लेड-11, लोहे का चिमटा-02, लोहे का छेनी छोटा-बढ़ा-02, सान पत्थर-01, स्पोक जैसा छद-14, ड्रिल बीट-08, बैरल ड्रिल बीट-01,लोहे का चदरा का प्लेट-02, फाईबर प्लेट-01, पतला प्लेट-04, स्पीग-01, लोहे का रिच-01, रिपिट-15, लोहे 01, छोटा-बड़ा लोहा-10 आदि बरामद किया गया. इस संबंध में थाना कांड संख्या 23/28 दर्ज कर लिया गया है. फरार मिनीगन फैक्ट्री संचालक की पहचान कर ली गयी है. छापेमारी में गोगरी अंचल निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार सिंह, महेशखूंट थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, एसआई राजू कुमार, गोगरी एसआई परशुराम सिंह, एसआई दिनेश कुमार, प्रशिक्षु एसआई उमेश कुमार सहित पुलिस बल मौजूद थे.

बलुआही से दो महिला तस्कर 20.02 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

नगर थाना क्षेत्र के बलुआही से पुलिस ने दो महिला तस्कर को 20.02 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला तस्कर के पास से नगद रूपये, मोबाइल भी बरामद किया गया है. एसपी राकेश कुमार ने बताया कि मादक पदार्थों पर लगे प्रतिबंध को प्रभावी बनाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलायी जा रही है. इसी दौरान नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बलुआही में स्मैक का खरीद बिक्री किया जा रहा है. सूचना के आधार पर थाना पुलिस बलुआही में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान दो महिला तस्कर को उसके घर से 20.02 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में थाना में कांड संख्या 47/26 दर्ज किया गया. एसपी ने बताया कि बलुआही निवासी श्रीकांत यादव के पत्नी नूतन देवी व बलुआही निवासी स्व. ब्रहम्देव यादव की पत्नी रानी देवी को 20.02 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया. बताया कि बरामद स्मैक का अनुमानित कीमत 35 हजार बताया जा रहा है. तस्कर के पास से नकद 24 हजार 100 रूपये, दो मोबाइल बरामद किया गया. छापेमारी दल में थानाध्यक्ष राकेश कुमार, एसआई राहुल कुमार, प्रशिक्षु एसआई सफत खातून सहित पुलिस बल मौजूद थे.

प्रखंड कर्मचारी से लूटकांड का पांच माह बाद पुलिस ने किया उद्भेदन

पसराहा थाना क्षेत्र के प्रखंड कर्मचारी से लूटकांड मामले का पुलिस ने मंगलवार को उद्भेदन कर किया है. लूट में शामिल में तीन आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. एसपी राकेश कुमार ने बताया कि बीते 26 अक्टूबर 2025 को भागलपुर जिले के नारायणपुर थाना के चौहदी गांव निवासी स्व. पुरूषोत्तम साह के पुत्र विजय कुमार गुप्ता समस्तीपुर से नारायण जाने के दौरान पसराहा थाना क्षेत्र के डोयटा गांव में बाइक सवार अपराधियों ने चाकू व पिस्टल की नोक पर नकदी और मोबाइल छिन लिया था. पीड़ित द्वारा पसराहा थाना में कांड संख्या 232/25 दर्ज कराया था. एसपी के निर्देश पर डीएसपी साक्षी कुमारी के नेतृत्व में बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित किया गया. एसपी ने बताया कि गोगरी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी रामजी यादव के पुत्र संजय कुमार, बरहारा गांव निवासी गोडल यादव के पुत्र मनोज कुमार, बरहरा निवासी तुरो यादव उर्फ दिनेश यादव के पुत्र गुंजेश कुमार को प्रखंड कर्मचारी से लूट मामले में गिरफ्तार किया गया है. बताया कि बदमाश के पास से लूटी हुयी एक सैमसंग कम्पनी का मोबाइल बरामद किया गया. गिरफ्तार गुंजेश कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है. इसके विरुद्ध महेशखूंट थाना में कांड संख्या 195/24, थाना कांड संख्या 207/24,गोगरी थाना में कांड संख्या 351/24, थाना कांड संख्या 344/24 दर्ज है. वहीं गिरफ्तार मनोज कुमार का भी आपराधिक इतिहास है. इसके विरुद्ध भी महेशखूंट थाना में कांड संख्या 195/24 दर्ज है. छापेमारी में थानाध्यक्ष नवीन कुमार, एसआई रिंकु कुमार सहित पुलिस बल मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >