वर्षों बाद कोशी कॉलेज में शुरू हुई एनसीसी की गतिविधियां, 36 छात्र-छात्राओं का हुआ चयन

Koshi College News : कोशी कॉलेज में लंबे अंतराल के बाद राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की नामांकन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई है. 36 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है. एनसीसी अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है.

Koshi College News : स्थानीय कोशी कॉलेज में लंबे अंतराल के बाद राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की नामांकन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई. वर्षों बाद कॉलेज में एनसीसी गतिविधियों के दोबारा शुरू होने से छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों में भी खुशी का माहौल है. 9 बिहार बटालियन, बरौनी की ओर से आयोजित चयन प्रक्रिया में कुल 36 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया.

पारदर्शी तरीके से पूरी हुई चयन प्रक्रिया

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) नागेंद्र कुमार शर्मा के संरक्षण एवं सहयोग तथा एनसीसी पदाधिकारी सह भौतिकी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. कुंदन कुमारी के मार्गदर्शन में पूरी चयन प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई. चयनित कैडेटों में शुभम दीप, सोनू कुमार, सनी कुमार, जागृति कुमारी, सिमरन, काजल, साक्षी कुमारी सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल हैं.

एनसीसी से विकसित होते हैं अनुशासन और नेतृत्व के गुण

एनसीसी पदाधिकारी डॉ. कुंदन कुमारी ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न की गई. उन्होंने कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रसेवा की भावना और व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है. उन्होंने सभी चयनित कैडेटों को बधाई देते हुए प्रशिक्षण के दौरान पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ भाग लेने का आह्वान किया.

प्राचार्य ने दी शुभकामनाएं, भविष्य में गतिविधियां होंगी और मजबूत

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) नागेंद्र कुमार शर्मा ने चयनित कैडेटों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण मंच है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि कॉलेज प्रशासन भविष्य में एनसीसी गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के लिए हरसंभव सहयोग करेगा, ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इसका लाभ उठा सकें.

वर्षों बाद कॉलेज में एनसीसी नामांकन प्रक्रिया पूरी होने से विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा गया. शिक्षकों ने भी इसे महाविद्यालय की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में एनसीसी के माध्यम से छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर कॉलेज और जिले का नाम रोशन करेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >