खगड़िया के सैदपुर पंचायत के वार्ड 7 और 8 में सड़क बदहाल, बरसात में कीचड़ से जूझ रहे ग्रामीण

Khagaria News: खगड़िया के मानसी प्रखंड की सैदपुर पंचायत में विकास के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है. वार्ड 7 और 8 के ग्रामीण आज भी पक्की सड़क के लिए तरस रहे हैं. बरसात शुरू होते ही यहां की सड़कें कीचड़ में तब्दील हो जाती हैं, जिससे लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है.

मानसी (खगड़िया) से सतीश कुमार की रिपोर्ट

Khagaria News: मानसी प्रखंड क्षेत्र की सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 7 और 8 में सड़क व्यवस्था बदहाल बनी हुई है. इन वार्डों में अब तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है. सड़कें कीचड़ और जलजमाव से भर जाती हैं, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है.

ग्रामीणों का कहना है कि सैदपुर पंचायत के 64 टोला सहित आसपास के इलाकों में वर्षों से पक्की सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है. इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.

बरसात में घर से निकलना तक हो जाता है मुश्किल

स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश होते ही कच्ची सड़कें कीचड़मय हो जाती हैं. कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति बन जाती है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है. स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है.

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क खराब होने के कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भी दिक्कत होती है. कई बार एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती, जिससे लोगों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ती है.

NEET री-एग्जाम से जुड़ी बड़ी खबर

किसानों की बढ़ी परेशानी, खेत से फसल लाना हुआ मुश्किल

सड़क की बदहाल स्थिति का असर खेती-किसानी पर भी पड़ रहा है. किसानों ने बताया कि धान, मक्का और अन्य फसलों को खेत से घर तक लाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. कई बार फसल ढोने वाले वाहन कीचड़ में फंस जाते हैं, जिससे समय और पैसे दोनों का नुकसान होता है.

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क नहीं होने से कृषि कार्य के साथ-साथ शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

Khagaria News: सड़क निर्माण नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द पक्की सड़क निर्माण कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र सड़क निर्माण की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

ग्रामीणों ने कहा कि विकास के दावों के बावजूद आज भी उन्हें बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. ऐसे में प्रशासन को जल्द हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें: बिहार के अमीन और राजस्व कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने शुरू की फेजवाइज प्रमोशन प्रोसेस

एनकाउंटर पर क्या है सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन? भरत तिवारी मामले के बाद शुरू हुई बहस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >