बिजली गिरने से पीड़ित परिवारों को मिली राहत, मृतक आश्रितों के खातों में भेजी गई 20 लाख रुपये की सहायता राशि

Khagaria News: खगड़िया में वज्रपात से हुई पांच लोगों की मौत के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है. गोगरी और बेलदौर में वज्रपात से हुई पांच मौतों के बाद जिला प्रशासन ने मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि दी. कुल 20 लाख रुपये सीधे खातों में भेजे गए.

खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट

Khagaria News: गोगरी और बेलदौर प्रखंड में वज्रपात की चपेट में आकर पांच लोगों की मौत के बाद जिला प्रशासन ने राहत कार्यों में तेजी दिखाई है. जिलाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के तहत मृतकों के आश्रितों को प्रति व्यक्ति चार लाख रुपये की दर से कुल 20 लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई.

घटना की सूचना मिलते ही हरकत में आया प्रशासन

वज्रपात की घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी नवीन कुमार ने मामले का संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने का निर्देश दिया. प्रशासन ने सभी औपचारिकताएं तेजी से पूरी करते हुए राहत राशि वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी.

मृतकों के आश्रितों को मिली 4-4 लाख रुपये की सहायता

आपदा प्रबंधन विभाग के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार वज्रपात में जान गंवाने वाले पांचों मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि दी गई. इस प्रकार कुल 20 लाख रुपये की सहायता राशि सीधे लाभुकों के बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी गई.

कुछ ही घंटों में पूरी हुई प्रक्रिया

जिला प्रशासन की तत्परता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घटना के कुछ ही घंटों के भीतर सहायता राशि लाभार्थियों तक पहुंचा दी गई. प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों से संपर्क कर उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया.

पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है प्रशासन

जिलाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि आपदा की इस कठिन घड़ी में जिला प्रशासन प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और राहत कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है.

मृतकों के प्रति जताई संवेदना

जिला प्रशासन ने वज्रपात में जान गंवाने वाले सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. साथ ही शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है.

Also Read: पटना जंक्शन समेत इन 10 स्टेशनों पर नई सुविधा, हावड़ा की तरह बनेगा कैब रोड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >