खगड़िया में अवैध मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF-पुलिस की छापेमारी में पांच तस्कर गिरफ्तार

Khagaria News: खगड़िया में अवैध हथियारों के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मथार दियारा में चल रही एक अवैध मिनीगन फैक्ट्री का खुलासा करते हुए पुलिस और बिहार एसटीएफ की संयुक्त टीम ने पांच हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है. छापेमारी में अर्धनिर्मित पिस्टल, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं.

खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट

Khagaria News: खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मथार दियारा में संचालित एक अवैध मिनीगन फैक्ट्री का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हथियार तस्करी और अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुफस्सिल थाना पुलिस और बिहार एसटीएफ की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर इस फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया. कार्रवाई के दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मौके से अर्धनिर्मित हथियार, कारतूस और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण बरामद किए गए.

गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 20 जून को गुप्त सूचना मिली थी कि मथार दियारा इलाके में कुछ लोग अवैध रूप से हथियार निर्माण का काम कर रहे हैं. सूचना की पुष्टि के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस ने बिहार एसटीएफ की विशेष टीम के साथ संयुक्त अभियान चलाया.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से पांच अर्धनिर्मित पिस्टल, कारतूस और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न उपकरण बरामद किए. पुलिस ने पूरे परिसर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

NEET री-एग्जाम से जुड़ी बड़ी खबर

पांच आरोपित गिरफ्तार, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह निवासी मो. जसीम उर्फ डेमु, मो. नौशाद उर्फ नौकु, मो. नयरूल उर्फ गोपाल, साहिल राज तथा खगड़िया निवासी राजीव कुमार के रूप में हुई है.

पुलिस सभी आरोपितों से पूछताछ कर रही है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि अवैध हथियारों की सप्लाई कहां-कहां की जा रही थी और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं.

Khagaria News: हथियार तस्करी के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

इस मामले में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 85/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध हथियार निर्माण और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध हथियारों के कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के अमीन और राजस्व कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने शुरू की फेजवाइज प्रमोशन प्रोसेस

एनकाउंटर पर क्या है सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन? भरत तिवारी मामले के बाद शुरू हुई बहस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >