मानवता हुई शर्मसार, नवजात को एनएच पर फेंका

मानवता हुई शर्मसार, नवजात को एनएच पर फेंका

चौथम. थाना क्षेत्र में मानवता शर्मसार होने वाली घटना सामने आई है. जहां किसी क्रूर माता पिता ने एक नवजात मासूम को एनएच 107 पर फेंक दिया. जिसके बाद मासूम को एक वाहन रौंदते हुए चला गया. इस घटना में मासूम बालक का शव भी कई टुकड़ों में बंट गया. मामला चौथम थाना क्षेत्र के एनएच 107 अंतर्गत करूआमोड़ बायपास के पास की बतायी जा रही है. हालांकि सूचना पर पहुंची चौथम पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. हालांकि मासूम की मौत के बाद शव को सड़क पर फेंका गया या जिंदा फेक दिया गया था. इसका पता नहीं चल पाया है. लेकिन इस घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थी. कोई कह रहा था कि जान बूझकर मासूम को सड़क पर फेंक दिया गया. वहीं चर्चा थी कि कहीं बच्चे की मौत के बाद शव को किसी खेत में फेंका गया होगा. लेकिन कोई जानवर उसके शव को सड़क पर ले आया होगा. सूचना पर चौथम थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह खुद माैके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >