Khagaria अलौली में स्वास्थ्य केंद्र बदहाल, मरीजों के बैठने की व्यवस्था तक नहीं, परिसर में बांधा जाता है मवेशी

जिले के अलौली प्रखंड अंतर्गत शुम्भा पंचायत स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सह अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है.

खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट Khagaria News :

जिले के अलौली प्रखंड अंतर्गत शुम्भा पंचायत स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सह अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है. यहां बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव देखने को मिल रहा है, जिससे इलाज के लिए आने वाले मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.केंद्र पर मरीजों के बैठने तक की समुचित व्यवस्था नहीं है. लोग खुले में या जमीन पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करने को मजबूर हैं. इससे खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को काफी कठिनाई होती है.स्थिति और भी चिंताजनक तब नजर आती है जब स्वास्थ्य केंद्र के ठीक सामने गाय बंधी रहती है, जिससे परिसर की स्वच्छता और स्वास्थ्य मानकों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. यह न केवल गंदगी को बढ़ावा देता है, बल्कि मरीजों के लिए असुविधाजनक माहौल भी तैयार करता है.केंद्र पर कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था. पूरा स्वास्थ्य केंद्र केवल दो एएनएम के सहारे संचालित होता नजर आया. इससे स्पष्ट है कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है और मरीजों को उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है.ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि केंद्र पर नियमित रूप से डॉक्टर की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, साथ ही बुनियादी सुविधाओं में सुधार किया जाए ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिल सके.सरकार भले ही ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के बड़े-बड़े दावे कर रही हो, लेकिन शुम्भा का यह स्वास्थ्य केंद्र उन दावों की पोल खोलता नजर आ रहा है. अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कब तक ध्यान देते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >