विवाहिता ने सास, ससुर व पति के विरुद्ध करायी प्राथमिकी

चौथम थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी भारती कुमारी ने पति, सास, ससुर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है

खगड़िया. चौथम थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी भारती कुमारी ने पति, सास, ससुर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. चौथम थाना में कांड संख्या 196/24 दर्ज किया गया है. भारती कुमारी ने थाना में आवेदन देकर कहा कि गांव के ही प्रियम कुमार सिंह उर्फ प्रिया कुमार सिंह के साथ उनकी नजदीकी होने के कारण दोनों दिल्ली चले गये. बीते 10 अप्रैल 23 को वह प्रियम के साथ शिव मंदिर दिल्ली में शादी कर ली. शादी के बाद पति प्रिय कुमार सिंह अपने घर मोहनपुर ले गया. इस बीच में वह गर्भवती हो गयी. पति के माता, पिता द्वारा चोरी से गर्भपात की दवा खिला कर गर्भ नष्ट कर दिया गया. जब वह ठीक हुई तो पति प्रिय कुमार सिंह, सास मंजू देवी, ससुर विमल सिंह द्वारा घर से निकाल दिया गया. अब प्रियम कुमार सिंह दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहा है. चौथम थानाध्यक्ष ने कांड संख्या 196/24 दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >