उत्पाद विभाग ने 46 कार्टून में शराब किया बरामद

उत्पाद विभाग ने 46 कार्टून में शराब किया बरामद

प्रतिनिधि, खगड़िया

एनएच 31 पर महेशखूंट थाना क्षेत्र के रोहड़ी चौक के समीप उत्पाद विभाग ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है. उत्पाद विभाग के अधीक्षक सत्तार अंसारी के नेतृत्व में मध्य निषेध विभाग के अधिकारी राजेश कुमार सिन्हा सदल बल के साथ रोहड़ी में छापेमारी की. पिकअप पर ढोए जा रहे शराब का खेप बरामद किया गया. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि महेशखूंट थाना के रोहड़ी चौक पर पिकअप टाटा पर लोड 46 कार्टन में 552 बोतल शराब बरामद किया गया. सभी शराब विदेशी था. पिकअप को जब्त कर लिया गया. चालक बेगूसराय जिले के तेघरा थाना क्षेत्र के स्व. नरेश सिंह के पुत्र चंदन कुमार दिनु को गिरफ्तार किया गया. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि मध्य निषेध को लागू करने के लिए विभाग पूर्णत: प्रतिबद्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >