जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने मानसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

पदाधिकारी ने स्वास्थ्य सुविधाओं व दवा भंडार व टीकाकरण व्यवस्था का लिया जायजा

पदाधिकारी ने स्वास्थ्य सुविधाओं व दवा भंडार व टीकाकरण व्यवस्था का लिया जायजा मानसी. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ धर्मेन्द्र कुमार व आर आई आशुतोष कुमार ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानसी का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने नियमित टीकाकरण अभियान की समीक्षा की और टीका की शत प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने निर्देशित किया कि क्षेत्र के सभी अप्रतिरक्षित बच्चों का सर्वेक्षण कर उनकी सूची (लाइन लिस्ट) तैयार की जाए और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण से आच्छादित किया जाए. इसके साथ ही, टीकाकरण सत्र स्थल पर आवश्यक लॉजिस्टिक्स एवं दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि टीकाकरण कार्यक्रम में किसी प्रकार की कमी न हो और सभी लक्षित बच्चों तक वैक्सीन समय पर पहुंचे. वही महादलित परिवारों को आंखों की जांच का रिपोर्ट पंजी को देखा गया एवं लेवर रूम में रजिस्टर संधारण की जांच किया. उसके बाद चुकती उपस्वास्थ्य केंद्र एवं ठाठा उपस्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. मौके पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, आरए आशुतोष कुमार, प्रभारी डॉक्टर राजीव रंजन, डॉक्टर प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >