आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन का जिला सम्मेलन संपन्न, सातवीं बार निर्मला बनीं जिला महासचिव

आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन का जिला सम्मेलन संपन्न, सातवीं बार निर्मला बनीं जिला महासचिव

खगड़िया. शहर के सीढ़ी घाट स्थित विवाह भवन में बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन जिला इकाई द्वारा सातवां जिला सम्मेलन सह नारी सशक्तिकरण गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, महिला अधिकारों, सेविका-सहायिकाओं की समस्याओं एवं उनके हक-अधिकार को लेकर चर्चा की गयी. सम्मेलन की अध्यक्षता तीन सदस्य अध्यक्ष मंडल मिनाक्षी कुमारी, कुमारी कमला, बिन्दु देवी व संचालन यूनियन की जिला महासचिव कुमारी निर्मला ने किया. इस अवसर पर यूनियन का पुनर्गठन भी सर्वसम्मति से किया गया. जिसमें उर्मिला कुमारी को जिला अध्यक्ष, कुमारी निर्मला को सातवीं बार निर्विरोध जिला महासचिव मनोनीत किया गया. इसके अलावे राका सहाय, आशुतोष पोद्दार व प्रेमलता मिश्रा को जिला संरक्षक संरक्षक,जिला उपाध्यक्ष मालिनी सिंह, सिंकी कुमारी, कुमारी बीणा यादव तथा सचिव मिनाक्षी कुमारी, अनिता देवी, रंजन कुमारी,जिला कोषाध्यक्ष गीता कुमारी को मनोनीत किया गया. जिला कार्यकारिणी सदस्य कुमारी कमला, रीता कुमारी, श्वेता कुमारी, अंजूम आरा, उर्मिला कुमारी, गौरी देवी, सहजोवाई, उषा कुमारी, बिन्दु देवी, वंदना मिलती,सुधा कुमारी, कुमारी अंजू, सविता कुमारी,विभा कुमारी, अभिलाषा कुमारी, मीरा कुमारी, अन्नपूर्णा सिंह, रंजू कुमारी,मीना कुमारी, नियू कुमारी मनोनीत किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रावती ने कहा कि खगड़िया का संगठन राज्य के सबसे सशक्त, संगठित और धारदार इकाइयों में शामिल है. उन्होंने कहा कि सेविका एवं सहायिकाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की लड़ाई लगातार जारी रहेगी. संगठन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा रहेगा. वहीं बिहार राज्य संविदा कर्मी महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने सेविकाओं के उज्ज्वल भविष्य, सम्मान और उनके अधिकारों की लड़ाई में सदैव साथ खड़े रहने का विश्वास दिलाया. समारोह में प्रदेश सचिव विन्देश्वर कुमार, राज्य अंकेक्षक गौतम कुमार ने संगठन को धारदार बनाने तथा संगठन के नियम को विस्तार पूर्वक बताया. मौके पर राज्य उपाध्यक्ष पूनम कुमारी, एटक के प्रदेश उपाध्यक्ष ललन कुमार,एटक के जिला अध्यक्ष रमेशचंद्र चौधरी,प्रभाकर चौधरी मंटून, चन्द्रजीत कुमार यादव, सीपीआई के वरिष्ठ नेता प्रभा शंकर,सीपीआई के जिला मंत्री पुनीत मुखिया, मनोज कुमार अधिवक्ता, कुशेश्वर ठाकुर, विजय कुमार, कुन्दन कुमार,विनय केशरी, जय प्रकाश मौर्य, प्रदीप मिश्र, संजीत कुमार, कुमारी कंचन माला, सिमपी कुमारी, मीरा कुमारी, शिल्पा कुमारी, कुन्दन कुमारी आदि उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GUNJAN THAKUR

GUNJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >