बिजली बिल बकाया रहने वाले उपभोक्ताओं का काटा गया कनेक्शन

बिजली बिल बकाया रहने वाले उपभोक्ताओं का काटा गया कनेक्शन

मानसी. नगर पंचायत क्षेत्र के चंद्रवंशी टोला में सोमवार को विद्युत विभाग के कर्मियों ने छापेमारी की. इस दौरान कनीय विद्युत अभियंता विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में बिजली बिल बकाया रहने पर उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया. वहीं टोला के पोदारथ राम के पुत्र नवीन कुमार व रोहित कुमार के द्वारा बिजली कर्मचारी एवं मानव बल क�� साथ बिजली कनेक्शन काटने को लेकर हाथापाई की गयी. जिसके बाद सरकारी काम में बाधा डालने पर मानसी थाना में दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. कनीय विद्युत अभियंता ने बताया कि बिजली का बकाया राशि को लेकर चंद्रवंशी टोला निवासी के करीब 10 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >